SDM ने केंद्रीय जेल में की छा’पेमारी, आठ थानों की पुलिस की रही मौ’जूदगी

बक्सर: बिहार के बक्सर केंद्रीय कारागार में छापेमारी की गई. एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा की अचानक छापेमारी से पूरे जेल प्रशासन और कैदियों में आपाधापी का माहौल बना रहा. इस दौरान एसडीएम के साथ आठ थानों की पुलिस भी मौजूद थी. बताया जाता है कि यह छापेमारी सुबह 04:35 बजे से 06:36 मिनट तक चली. इस छापेमारी में पुलिस ने एक रेजर और सीलिंग फैन का कंडेसर बरामद किया.

एसडीएम ने की छापेमारी

सदर एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के 8 थानों की पुलिस ने एक साथ मिलकर केंद्रीय कारा में छापेमारी की. बिना कुछ जानकारी के इस तरह से छापेमारी से जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया. जब तक जेल प्रशासन और कैदी समझ पाते, उससे पहले पुलिस जवानों ने चारों ओर से घेर दिया. इस दौरान सभी कैदी वार्डों की तलाशी ली गई और कैदियों से पूछताछ हुई. इस छापेमारी में एसडीपीओ गोरख राम, एएसडीएम दीपक कुमार, बीडीओ दीपचंद जोशी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

8 थाने की पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी मिली कि अहले सुबह 4:35 बजे नगर थाना, औद्योगिक थाना समेत कई थानों की पुलिस ने सेंट्रल जेल की तलाशी ली. इस दौरान जेल के कोने-कोने को पुलिस ने खंगाल डाला. इस छापेमारी के बाद रेजर और पंखे का कण्डेनशर बरामद होने पर एसडीएम धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि दोनों वस्तु प्रतिबन्धित वस्तुओं की श्रेणी में नहीं आता है. इसके साथ ही कारा अधीक्षक राजीव कुमार, उपाधीक्षक त्रिभुवन सिंह समेत अन्य कारा कर्मियों को सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया है. इस तरह कार्रवाई जारी रहेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.