दरभंगा. पुलिस को लगातार लू’ट की घटना को अंजाम दे कर चुनौती देने वाला कोढ़ा गिरोह का कुख्यात सन्नी यादव और अंकित कुमार को दरभंगा पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया. यह एक दो नहीं बल्कि लगातार 6 बड़े लूट की घटना को बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र में दिया था. जिसके बाद बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने अपराधी की चूनौती को स्वीकार किया और पुलिस की टीम बना कर जांच शुरू की और सफलता हाथ लगी. ये गिरफ्तार अपराधी राज्य के कई जिलों में बड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. खुद अपराधी ने स्वीकार किया है की लखीसराय में 2015 में तीन लाख की लूट और पूर्णिया में दो लाख की लूट के घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार अपराधी खुद को कोढ़ा गेंगे का सरगना बता रहा है पुलिस और जांच में जुटी है.
अंतरजिला अपराध को अंजाम देता है कोढ़ा गैंग
अंतरजिला अपराध को अंजाम देनेवाला कोढ़ा गैंग के दो अपराधी को दरभंगा पुलिस ने दो लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से दो कट्टा के आलावा दो जिन्दा कारतूस और चोरी की एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है.
गिरफ्तार अपराधी की पहचान सनी यादव और अंकित कुमार के रूप में हुई है और दोनों अपराधी कटिहार जिले के रहनेवाले है. गिरफ्तार अपराधी ने आधे दर्ज़न से ज्यादा कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जिसमें छह मामले दरभंगा ज़िले के इसके आलावा पूर्णिया और लखीसराय में भी लूट काण्ड की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है. इसकी पुष्टि खुद विरौल थाने के SDPO मनीष चंद्र चौधरी ने मीडिया को की है.
कहां से हुआ गिरफ्तार
बताया जाता है की दरभंगा ज़िले के विरौल थाना इलाके के कोठी पुल के पास इलाके की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी तभी सहरसा ज़िले के तरफ से बाइक पर सवार दोनों अपराधी विरौल थाना इलाके में प्रवेश करने वाले थे. तभी पुलिस चेकिंग देख दोनों बाइक घुमा वापस भागने लगे. पुलिस ने तभी दोनों अपराधी को खदेड़ कर पकड़ा और जब इसकी तालाशी ली तो दोनों अपराधी के पास से अलग अलग लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ. इसके बाद गिरफ्तार कर अपराधिओं से कड़ी पूछ ताछ की गयी. तब कई कांडों में अपनी संलिप्त को स्वीकार किया.
कब और कहां दिया घटना को अंजाम
बिरौल अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए लूट की घटना को देखे तो अपराधियों ने सुपौल बाजार में 9 फ़रवरी 2023 को पोलटी फार्म से 40 हजार , 20 फरवरी को 1 लाख, 21 फरवरी को 1 लाख, 24 फरवरी को 20 हजार से अधिक, 5 दिसंबर 2022 को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप से 75 हजार, 23 जनवरी 2223 को कुशेश्वरस्थान थाना के बाजार से मोटरसाइकिल की डिक्की से 1 लाख तथा वर्ष 2015 में पूर्णिया जिला के नवरोतन हाता से 2 लाख एवं उसी वर्ष लखीसराय जिला में हथियार का भय दिखाकर 3 लाख रुपये लूटने की बात कबूल की है. दोनों गिरप्तार अपराधी को बेनीपुर जेल भेज दिया गया है. एसडीओपी श्री चौधरी ने कहा कि बलिया रोड में एक बड़े पान मसाला व्यवसाई से 12 लाख रुपए लूटकांड का भी बहुत जल्द उद्भेदन कर लिया जाएगा.
पुलिस ने ली राहत की सांस
विरौल के SDPO मनीष चंद्र चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की दोनों पकडे हए अपराधी कोढ़ा गैंग के सदस्य है. दोनों कटिहार जिले के रहनेवाले है और अलग अलग जिलों में कई आपराधिक घटनाओ को अंजाम दे चूका है. जिसमें दरभंगा, पूर्णिया और लखीसराय के मामले में संलिप्त स्वीकार की है. गिरफ्तार अपराधी के पास से दो देसी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस के आलावा एक चोरी की बाइक भी बरामद की गयी है. एक गिरफ्तार अपराधी खुद को कोढ़ा गैंग का सरगना बता रहा है पुलिस आगे जांच कर रही है.

