बिजली जांच के नाम पर कर्मियों ने घर में घु’सकर की महिला से छे’ड़खानी, गु’स्साए लोगों ने दो लोगों को बं’धक बनाया

पटना: नौबतपुर  थाने के रघुनाथपुर भेलूरा गांव में शुक्रवार को कनेक्शन काटने गए बिजली विभाग के कर्मचारियों पर महिला से अकेले में छेड़छाड़ व चोरी का आरोप लगा है. लोगों ने दो कर्मियों को घंटों बंधक बना लिया. पीड़ित  ने आरोप लगाया कि वह घर में अकेली शुक्रवार को स्नाना कररही थी. तभी घर में दो पुरुष व एक महिला कर्मचारियों उनके घर में घुस आए. जब उन्होंने घर में घुसने का कारण पूछा तो उन्होंने बिजली जांच करने की बात कही इसके बाद वे लोग उनके घर से घर में रखे गए जेवर कान के बाली और सीकरी चुरा लिया।

इस बात की सूचना जब वह अपने आसपास के लोगों को दी तो ग्रामीण उग्र हो उठे और बिजली कर्मचारियों को घंटों बंधक बनाए रखा. इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को पिटाई कर खदेड़ दिया. पंचायत के मुखिया शैलेंद्र कुमार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझाबुझकर मामले को शांत कराया. मुखिया शैलेंद्र कुमार ने आरोपितों बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है. नौबतपुर थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान ने कहा कि थाने में आवेदन अभी तक नहीं मिला है, फिर भी पुलिस छानबीन कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading