बेतिया में घर के बाहर से ना’बालिग को उठाकर युवक ने किया दु’ष्कर्म, आ’रोपी की त’लाश में जुटी पुलिस

बेतिया: बेतिया शहर के एक मोहल्ले में रविवार की रात एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया है। घर से बाहर निकली लड़की को युवक जबरदस्ती खींचकर एक गली में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके भाई और मां ने आरोपी युवक जीतू कुमार को पकड़ने का प्रयास किया लिया, लेकिन वह बचकर भाग निकला। मामले में नगर पुलिस पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करा रही है।Bettiah, West Champaran : बेतिया: नगर थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड  दुर्गानगर निवासी से नौकरी दिलाने के नाम पर हुई ₹10 लाख की ठगी | Public Appजानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11 बजे पीड़िता के घर के लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच पीड़िता घर से बाहर निकली। तभी घर के बाहर मौजूद आरोपी जीतू कुमार ने उसे पकड़ लिया और एक गली में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने की आवाज सुनकर उसकी मां, भाई और चाचा बाहर निकले और आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपित उनके चंगुल से भाग निकला। घर वालों ने नगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। इस बाबत सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.