मुजफ्फरपुर न्यूज़ के चीफ रिपोर्टर, अरुण कुमार: होली पर्व व बिहार दिवस को मद्देनजर रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में एसएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की गई छापेमा’री। जहां बड़ी संख्या में जेल पहुंची पुलिस की टीम ने सभी वार्डों की सघन तलाशी ली। इस दौरान कैदियों के बीच ह’ड़कंप मचा रहा। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर परीक्षयमान आईपीएस अधिकारी एवं एसडीओ के नेतृत्व में छापेमा’री की गई है. इस दौरान जेल में बंद कु’ख्यातों के वार्डों को भी खं’गाला गया।
जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर एसएसपी राकेश कुमार, एसडीओ पूर्वी कुंदन ज्ञान प्रकाश सहित जिले के सभी थाना पुलिस की गाड़ियां अहले सुबह 5 बजे से ही मुजफ्फरपुर जेल पहुंच छापेमा’री की। चार घंटे तक चली इस छापेमा’री के दौरान कोई भी आपत्तिजनक समान बरामद नहीं किया जा सका।
अनुमंडलाधिकारी पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया की यह एक रूटीन छापेमा’री है, जो वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर चलाई गई हैं। छापेमा’री के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई हैं। यह माना जा रहा है कि आ’पराधिक घट’नाओं के तार कहीं न कहीं जेल से जुड़ते रहे हैं, और जेल में बंद कई कु’ख्यात अपराधी जेल से ही शहर में अप’राध संचालन का कार्य करते हैं।
लगभग चार घंटे चली छा’पेमारी के दौरान एसएसपी राकेश कुमार, अनुमंडलाधिकारी पूर्वी ज्ञान प्रकाश के साथ साथ प्रोबेशनल आईपीएस अधिकारी, डीएसपी टाउन राघव दयाल समेत शहरी थाना के सभी थानाध्यक्ष और पुलिस ब’ल मौजूद थे।


