गांव के दबंगों से घिरे नाती को ब’चाने गई थी नानी, ब’दमाशों ने बुजुर्ग को ला’ठी से पी’ट-पी’टकर मा’र डाला

जमुई: सोमवार की रात मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना बरहट थाना क्षेत्र के ढाडा गांव का बताया जा रहा है इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है। मृतक महिला की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के ढाडा पहाड़ी तर इलाके के  पारो देवी 60 वर्ष पति सौदागर यादव के रूप में हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना बरहट थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही बरहट थानाअध्यक्ष  मंगलवार सुबह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन करने में जुट गए। वहीं, इस घटना के बारे में मृतक महिला के पुत्र  गुड्डन यादव द्वारा बताया जा रहा है कि मेरा भगना विकास कुमार जो सिकंदरा के  धधौर  गांव का रहने वाला है वह अपने नानी के घर ढाडा आ रहा था तभी नानी घर के गांव के ही दबंगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया मृतक की नानी ने बीच बचाव का प्रयास किया।

कुछ देर बाद सभी आरोपी ने लाठी डंडे लेकर विकास के नानी के घर चढ़ कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपीयो ने लाठी डंडे  से पीटकर पीटकर महिला की हत्या कर दी। इस घटना के बारे में बरहट थाना अध्यक्ष ए के आजाद ने घटना की पुष्टि की और बताया दोनो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है  जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading