किशोर की गो’ली मा’रकर ह’त्या; घर से गा’यब हो गया था, खू’न से ल’थपथ मिली ला’श

बेगूसराय में अपराधियों ने गुरुवार की रात में बदमाशों ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे पांच गोलियां मारी गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, घटना से आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे।

Begusarai: पिता की हत्या के ठीक 3 साल बाद कोचिंग गए 16 वर्षीय किशोर की भी  हत्या, स्वजनों को चचेरे चाचा पर शक - sixteen year old student killed while  returning homeअपराधियों की तलाश में छापेमारी
लोग स्थानीय लोग डॉग स्क्वायड को बुलाने की मांग करने लगे। इधर, बलिया डीएसपी दलबल से साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। डीएसपी ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान बलिया थाना बड़ी बलिया गांव निवासी बीलैती यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई।
घर से 500 मीटर दूर मिली लाश
परिजनों का कहना है कि अंकुश कुमार गुरुवार शाम से अपने घर से अचानक गायब हो गया था। देर रात तक परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन, कोई अता-पता नहीं चल सका। मध्य रात्रि को पुलिस को गश्ती के दौरान अंकुश के घर से करीब 500 मीटर दूर उसकी लाश मिली। पुलिस ने फौरन परिजनों को सूचना दिया। परिजन मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। अंकुश की लाश खून से लथपथ थी। परिजनों का कहना है कि अंकुश की हत्या गांव के ही किसी शख्स ने की है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading