पटना में अ’पराधियों ने युवक को मा’री गो’ली,इलाज के दौरान मौ’त

पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा पंचित अखाड़ा के पास की है। मृतक की पहचान मंजय कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बाईपास थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मंजय कुमार प्राइवेट कंपनी के कर्मी था। वह धवलपुरा पंचित अखाड़ा के पास बैठा हुआ था। तभीअपराधियों ने दनादन उस पर फायरिंग कर उसे गोली से छलनी कर दिया। स्थानीय लोग आननफानन में उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

Bihar:पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली,इलाज के दौरान मौत - Bihar:  Criminals Shot A Young Man In Patna, Died During Treatment - Amar Ujala  Hindi News Liveक्या कहते हैं परिजन 
घटना के संबंध में मृतक मंजय सिंह के चाचा धर्मपाल सिंह का कहना है कि घटना का क्या कारण है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। घटना के बाद मुझे लोगों ने बताया तो मैं तुरंत NMCH आया हूँ। विशेष जानकारी मुझे नहीं है। वहीं मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि जानकारी मिलने पर मैं अस्पताल आया हूँ। उन्होंने बताया कि जिस समय मंजय को अस्पताल लाया गया उस समय वह होश में थे लेकिन गोली किसने मारी यह बता नहीं पाए।
क्या कहती है पुलिस 
घटना के संबंध में NMCH स्थित टीओपी के पुलिसकर्मी ने बताया कि धवलपुरा पंचित अखाड़ा के पास एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन यह जानकारी मिली है कि आपसी बहस में विवाद हुआ है और उसी में गोली मारी गई है। वहीं बाईपास थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि अबीर लगाने को लेकर विवाद हुआ था जिस वजह से बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले आसपास के ही हैं। बहुत जल्द अपराधियों को चिन्हित कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading