कार पीछे करने को कहा तो ब’दमाशों ने व्यवसायी के सि’र में मा’री गो’ली

जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर की कदम गली में गुरुवार की रात कार पीछे लेने से इनकार करने पर एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गए।

पटना में युवक को मारी गोली, घायल युवकशहर के स्व. विजय सिन्हा के 22 साल के बेटे अनुराग को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। इधर, परिजनों ने खून से लथपथ अनुराग को सगुना मोड़ के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। अनुराग के सिर में गोली लगी है। थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। स्थानीय लोगों की मानें तो अनुराग मच्छरदानी का व्यवसाय करता है। गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अनुराग कार से अमित उर्फ गोलू, सूरज और एक अन्य दोस्त के साथ कदमकुआं जा रहा था।

अमित के मुताबिक, वे गली से निकल ही रहे थे कि सामने से स्थानीय दबंग गुड्डू यादव स्कार्पियो से पहुंचा। सकरी गली होने की वजह से दोनों वाहन एक साथ नहीं गुजर सकते थे, इसलिए अनुराग ने स्कार्पियो पीछे करने को कहा। इससे तिलमिला गुड्डू पिस्तौल लेकर स्कार्पियो से बाहर आया। उसके साथ हथियार लिए दो अपराधी और थे।

बदमाशों ने की दो राउंड फायरिंग

गुड्डू ने आव देखा न ताव और अनुराग पर गोलियों की बौछार कर दी। एक गोली अनुराग को छू कर निकल गई। दूसरी बार बदमाशों ने अमित को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ने दो राउंड और फायरिंग की। एक गोली लगते ही अनुराग गोलू कहकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद गुड्डू अपने साथियों के साथ आगे बढ़ गया। घटना के बाद पुलिस जब तक पहुंची, तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। मौके से पुलिस ने खोखे भी बरामद किए।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading