होली के दिन सीएम नीतीश कुमार को अ’भद्र बोलने वाले चार लोग गि’रफ्तार

बेतिया: होली के दिन शराब पीकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभद्र बोलने वाले चार लोगों को बेतिया के मानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, होली के दिन मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची बाजार में बिरंची गांव निवासी अरुण पाइक, संजीव सिंह गोविंद विश्वास और दुधौरा कॉलनी का शंकर देवनाथ शराब पीकर बिहार के सीएम के विरुद्ध अभद्र बात बोलने लगे।

Bihar News:बेतिया में होली के दिन सीएम नीतीश कुमार को अभद्र बोलने वाले चार  लोग गिरफ्तार - Bihar News Four People Arrested For Abusing Cm Nitish Kumar  On The Day Of Holiवहीं, दुस्साहस का परिचय देते हुए वीडियो बनाकर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। शुक्रवार को किसी ने मानपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने तुरंत सीएम के विरुद्ध बोलने वाले उक्त चारों लोगों को शुक्रवार के दिन ही गिरफ्तार कर लिया।
मानपुर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि सीएम के विरुद्ध बोलने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। हर हाल में ऐसे असामाजिक तत्व पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.