मामा-भांजे की द’रिंदगी, ना’बालिग से दुष्कर्म करने बाद बोला- मैं शादी करवा दूंगा

भागलपुर के नाथनगर स्थित मधुसूदनपुर इलाके में नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है।  पीड़िता ने महिला थाने में मामा-भांजे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मधुसूदनपुर पुलिस ने आरोपित भांजे को हिरासत में ले लिया है।

पिता ने पोर्न दिखाकर शुरू किया शोषण, फिर 28 लोगों ने बनाया हवस का शिकार- 17  वर्षीय लड़की की दर्दनाक आपबीती – News18 हिंदीपीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि बीती गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर में सो रही थी। तभी चन्द्रभानु कुमार और उसका मामा मिथिलेश कुमार दीवार फांदकर मेरे घर में घुस गए।  चन्द्रभानु कुमार पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आंख खुली तो मिथिलेश ने मेरा मुंह दबा दिया और बोला कि मेरा भांजा चन्द्रभानु कुमार तुम्हारे साथ जो करता है, उसे करने दो। हम है न। हम तुम दोनों की शादी करा देंगे।

इसके बाद भांजे चन्द्रभानु ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। इस दौरान आरोपित का मामा वहीं मौजूद था। पीड़िता ने बताया कि दोनों मामा-भांजे नशे में धुत थे। मेरे साथ गलत करके दोनों भागने लगे, तब मैं हल्ला करने लगी। पीड़िता की आवाज सुनकर पिता और माता उठ गए और दोनों ने मिलकर चन्द्रभानु को पकड़ लिया। वहीं, मामा भागने में सफल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपित चन्द्रभानु कुमार मूलरुप से मुंगेर जिले के पाटम गांव का रहने वाला है। वह बचपन से ही मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर स्थित अपने ननिहाल में नाना महेश मोदी के घर में रहता है। मधुसूदनपुर ओपी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा महिला थाना में आवेदन दिया गया है। केस दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.