‘अगर वो फेक वीडियो हैं तो मुझपर केस करके दिखाएं’, बिहार और तमिलनाडु पुलिस को प्रशांत किशोर का चैलेंज

महराजगंज: जन सुराज पदयात्रा के दौरान महाराजगंज में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु में हुई घटना पर कहा कि इस घटना को लेकर मैंने 2 ट्वीट किया है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने फेक वीडियो चलाया है, जिसमे सच्चाई यह है की वो फेक है और उन पर कार्यवाही हो रही है। जिन लोगों ने फेक वीडियो चलाया उन पर निश्चित कार्यवाही हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की तमिलनाडु में घटना हुई नहीं हैं।

आगे प्रशांत किशोर ने कहा की मैंने दो वीडियो डाले हैं और मीडिया के माध्यम से बिहार और तमिलनाडु पुलिस को चुनौती दे रहा हूँ कि यदि मेरे द्वारा डाला गया वीडियो फेक है तो आप आकर मुझ पर केस कर दीजिए, दोनों वीडियो सब के सामने है। तमिलनाडु पुलिस ने भी वीडियो साझा की है रेल में मारपीट की घटना हुई है और उस मामले मे गिरफ़्तारी भी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.