‘गर्भवती महिला और बच्चों के साथ ऐसा नि’र्मम आचरण देश में पहली बार हुआ है, देश याद रखेगा’

पटनाः राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटियों और उनके रिशतेदारों पर ईडी की 15 घंटे से ज्यादा देर तक चली छापेमारी को लेकर पूरा विपक्ष आग बबूला है. विपक्ष के लोग इसकी निंदा कर रहे हैं. बिहार में आरजेडी की समर्थक जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि साफ कहा कि ‘ये अघोषित आपातकाल है. गर्भवती महिला और छोटे-छोटे बच्चों के साथ इस तरह का निर्मम आचरण देश में पहली बार हुआ है, देश इसको याद रखेगा. दमन चाहे जितना कर लें, 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा’.

ईडी की छापेमारी पर सिसायत गर्म

आपको बता दें कि लालू यादव और उनके परिवार पर ईडी और सीबीआई का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. बीते शुक्रवार को ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तीन बेटियों समेत रिश्तेदारों और पार्टी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर पर छापेमारी की थी और अब तेजस्वी यादव को भी इसी मामले में समन भेजा गया है. जबकि तेजस्वी यादव का नाम इस मामले में पहले कभी नहीं आया था. लगातार रहो रही ईडी और सीबीआई की इस छापेमारी से महागठबंधन के तमाम दल बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. वहीं बीजेपी भी इन आरोपों पर अपने-अपने अंदाज में जवाब दे रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading