बेतिया में मुखिया पति को मिली ह’त्या की ध’मकी, युवक ने वीडियो जारी कर कहा- गो’ली मा’र दें’गे

बेतिया में मुखिया पति को हत्या की धमकी मिली है। यह किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही पंचायत के एक युवक ने दी। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने कहा कि राजू चौधरी को गोली मार देंगे। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत की है। मुखिया पति ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Bihar:बेतिया में मुखिया पति को मिली हत्या की धमकी, युवक ने वीडियो जारी कर कहा- गोली मार देंगे - Bihar: In Bettiah, The Chief's Husband Received Death Threats, The Youth Of Theमामले में माधोपुर पंचायत के मुखिया पति राजू चौधरी ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर अपने पंचायत के दो लोगों के विरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज कराई है। मझौलिया थानेदार अभय कुमार ने बताया कि पीड़ित मुखिया पति के आवेदन के आलोक में पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अनुसंधान में जुट गई है।
आरोपी ने पूर्व मुखिया की प्रशंसा की
मुखिया पति ने बताया कि उनके पंचायत के राजा बाबू और भागीरथ दास ने फेसबुक पर दो अलग अलग वीडियो जारी की। इसमें मुझे जान से गोली मारने के लिए धमकी दी है।फेसबुक वीडियो में आरोपी ने पूर्व मुखिया की प्रशंसा की। तो वही स्पष्ट शब्दों में मुझे जान से गोली मारने की बात कह रहा है। आरोपी बोल रहा है कि गोली मार देंगे तो राजु चौधरी मेरा क्या उखाड़ लेगा। इस धमकी के बाद से मेरा सभी परिवार सदमे में पड़ गया है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading