चा’कू की नो’क पर महिला के साथ युवक ने किया दु’ष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

बिहार में जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और उससे महिला को प्रताड़ित करने लगा। वहीं, युवक ने विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला से दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया, जिससे युवक ने दुष्कर्म के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने चंद्रमंडी थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

चाकू की नोक पर किया महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी काबू  | Voice Of Panipatमहिला द्वारा चंद्रमंडी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, वह चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके साथ 27 फरवरी 2023 को जब वह अपने घर में अकेली थी। तभी माधोपुर गांव निवासी पप्पू राय अचानक उसके घर में घुस गया। फिर उसने चाकू दिखाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

एफआईआर में कहा गया कि इसके बाद युवक महिला पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला ने जब संबंध बनाने से इनकार किया तो युवक ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.