फं’दे से ल’टका मिला वि’वाहिता का श’व, मायके वाले बोले- बच्चा नहीं होने पर की गई ह’त्या

नालंदा: नालंदा जिले के बिहार नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ले में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। विवाहिता की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। बताया जाता है कि शादी के 1 साल बाद बच्चा नहीं होने का ताना देकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। और अब उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। विवाहिता का नाम अंशु कुमारी है। उसके मायके वालों ने कहा कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए अंशु के शव फंदे से लटका दिया। ताकि हत्या आत्महत्या लगे। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोप में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।अंशु के फांसी लगाने की बात जीजा ने फोन कर बताई: मृतका की बहन

अंशु कुमारी की बहन वैशाली जिला के हाजीपुर निवासी अन्नु कुमारी ने बताया कि उसकी बहन की पीजी के प्रैक्टिकल की परीक्षा 15 मार्च को होने वाली थी। वह इसी सिलसिले में मायके आने वाली थी। रविवार को दिन में 4 बजे उससे बात हुई थी। तब उसने बताया कि उसकी ट्रेन छूट गई है। इसके बाद शाम में उसके पति ने फोन कर बताया कि अंशु ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है।मायके वालों का आरोप है कि अंशु आगे पढ़ना चाहती थी। इसका ससुराल वाले विरोध किया करते थे। इतना ही नहीं, ससुरालवाले शादी के 1 साल होने के बाद भी बच्चा नहीं होने पर ताना भी मारते थे। बीती शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद ससुरालवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप दे दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मामले का खुलासा: थानाध्यक्ष

नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading