बहन का बर्थडे मनाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हा’दसे में मौ’त, दोस्त की हा’लत गं’भीर

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में अहमदपुर खजूरी फोरलेन के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के सुरो गांव निवासी विशाल कुमार चौधरी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक संतोष भी इसी गांव का रहने वाला बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Samastipur:बहन का बर्थडे मनाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गंभीर  हालत में दोस्त का इलाज जारी - Youth Returning Home After Celebrating  Birthday Of His Sister Dies Inपीछे से ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, विशाल की बहन का बर्थडे रविवार रात मनाया जाना था। इस वजह से वह अपने मित्र संतोष के साथ बहन की ससुराल चक लाल शाही धरमपुर गया हुआ था। रात बर्थडे पार्टी मनाने के बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे विशाल अपने मित्र संतोष के साथ बाइक से वापस बेगूसराय लौट रहा था। इसी दौरान सरायरंजन अहमदपुर खजूरी गांव के पास फोरलेन पर एक ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।इस घटना में विशाल और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सरायरंजन पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां विशाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। वहीं, संतोष की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सरायरंजन थाना अध्यक्ष रवि कांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया है। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया था, जहां विशाल नामक एक युवक की मौत हो गई है। जबकि संतोष नामक युवक का इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर एक एफआईआर दर्ज की जा रही है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading