दशहरा बालूपर गांव में गेहूं के खेत में मिला युवक का श’व, श’रीर पर मिले चा’कू से किए गए वार के नि’शान

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दशहरा पंचायत के दशहरा बालूपर गांव में रात घर से निकले युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के ही गेहूं खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की चाकू गोदकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची मोहनपुर ओपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान गांव के अमित कुमार (25) के रूप में हुई है।Samastipur:दशहरा बालूपर गांव में गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर  मिले चाकू से किए गए वार के निशान - Dead Body Of Youth Found In Wheat Field  In
उधर, मोहनपुर ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव ने बताया कि युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजा गया। युवक की हत्या चाकू गोदकर किए जाने की बात सामने आई है। घटना को लेकर मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार अमित रात करीब 8:00 बजे अपने घर से कह कर निकला कि वह कुछ देर में लौट आएगा। रात भर वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। सुबह घर वाले उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान खेत की ओर शौच के लिए गए लोगों ने गेहूं के खेत में अमित का खून से लथपथ शव देखा। अमित के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए जाने का निशान थे। घटनास्थल देखने से लग रहा है कि इस घटना को कम से कम दो से तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। हल्ला होने पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने मामले की जानकारी मोहनपुर ओपी पुलिस को दी। बताया गया है कि अमित मजदूरी का काम करता था। उसके दो बच्चे भी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading