कटिहार में चेचक के प्रकोप से मचा ह’ड़कंप, एक ही आदमी दो-दो बार बी’मार

कटिहार: पूरे देश में H2N3 इनफ्लुएंजा वायरस के बीच कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के भटवारा गांव में पिछले कुछ दिनों से चिकेन पॉक्स के बीमारी से कोहराम मचा हुआ है। अब तक दो दर्जन से अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में आ चुके हैं। इनमें बच्चे, बूढ़े, जवान और महिला सभी उम्र के लोग शामिल हैं। कुछ लोगों की माने तो एक बार ठीक होने के बाद फिर दोबारा वे लोग इस बीमारी के चपेट में आए हैं। पिछले करीब एक महीने से बीमारी ने गांव में कहर बरपा रखा है। लोगों की शिकायत है कि स्वास्थ्य विभाग इन हालात के बावजूद अब तक इसे लेकर गंभीर नहीं है। कुछ लोग तो अब तक अपने घर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम के नहीं पहुंचने की शिकायत कर रहे हैं। कुछ मरीजों के परिजनों का आरोप है कि कोढ़ा अस्पताल में जाने पर भी वहां डॉक्टर मौजूद नहीं रहते हैं।

katihar poxमामले पर बोले कटिहार के सिविल सिविल सर्जन

कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में चेचक के प्रकोप बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग जानकारी मिलने की बात कह रहा है। सिविल सर्जन जितेंद्र नाथ सिंह के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग लगातार इस गांव की मॉनिटरिंग कर रहा है। पिछले दो दिनों से हालात में सुधार हुआ है। नए मरीजों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है। सिविल सर्जन का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग चेचक से प्रभावित लोगों को दवा तो दे ही रहे हैं। साथ ही लोगों को आइसोलेशन में रहने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। सिविल सर्जन जितेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि इलाके में मेडिकल टीम भी भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए आइसोलेशन को ही सबसे बेहतर उपाय बता रहा है। उधर स्वास्थ्य विभाग के दावों और जमीनी हकीकत में काफी अंतर दिख रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading