सीतमढ़ी में युवक की ह’त्या के बाद आ’क्रोशितों ने किया हंगामा

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक की हत्या कर दी गई है. लोगों का कहना है कि अनगिनत बार चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा गया है. युवक के चेहरे, सीने और पेट पर जख्म के कई निशान है. वहीं हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम किया.कूड़े के ढेर से मिला युवक का शव

घटना पुनौरा थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान चिंटू नाम के युवक के रूप में हुई है. हत्या करने के बाद अपराधियों ने युवक के शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया था. लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई. घटना के बाद से लोगों में दहशत और गुस्सा दोनों है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की इंवेस्टिगेशन हर पहलु से कर रही है.

शरीर पर जख्म के कई निशान

हेड क्वार्टर डीएसपी राम कृष्णा भी मौके पर पहुंचे हैं. सड़क जाम हटाने को लेकर आक्रोशित लोगों को समझाया बुझाया गया. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक चिंटू के शरीर पर चाकुओं के अनगिनत निशान हैं. युवक के चेहरे से लेकर सीने और पेट में दर्जनों स्थान पर चाकू घोंपा गया है. चिंटू की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल कायम है. वहीं आक्रोशित इस घटना में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

लोगों ने किया शव के साथ सड़क जाम

नाराज लोगों ने अंबेडकर चौक पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ. हेड क्वार्टर डीएसपी रामकृष्ण और नगर निगम के उप मेयर आशुतोष कुमार के आश्वासन के बाद सड़क जाम को समाप्त करवाया जा सका.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.