सीतामढ़ी में एक पुलिस कर्मी और दो होमगार्ड जवान गए जे’ल, वायरल वीडियो पर एक्शन

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में अवैध वसूली से जुड़े केस में एक्शन हुआ है। मामले में एक पुलिस कर्मी और दो होमगार्ड को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तीनों के अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो एसपी को भी मिला था। एसपी हरकिशोर राय के निर्देश पर वीडियो की जांच में तीनों कर्मियों की पहचान हुई, जिसके बाद एसपी के आदेश पर सुरसंड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।bihar
मुंगेर जिले का है पुलिस कर्मी
तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अवैध वसूली में जो पकड़े गए हैं, उनमें जिला पुलिस बल में कार्यरत मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी मो. शहाब है। दो होमगार्ड में जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के भनुडीह गांव के विश्वनाथ पूर्वे के पुत्र अजय कुमार पूर्वे और सुरसंड थाना क्षेत्र में विररख गांव निवासी देवनारायण पांडेय शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।13 मार्च को वीडियो हुआ था वायरल
बताया गया कि 13 मार्च 2023 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बाइक सवार से अवैध वसूली करते कुछ पुलिस कर्मी दिख रहे थे। उसी दिन एनएच- 227 में कुम्मा पुल पर अवैध शराब की धरपकड़ को एएलटीएफ- 4 की टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। वरिष्ठ पदाधिकारी की ओर से जारी वीडियो की जांच का आदेश दिया गया था। थानाध्यक्ष ने एएलटीएफ – 4 बथनाहा के प्रभारी देवरंजन कुमार को पूरी टीम के साथ थाने पर बुलाया गया। टीम में शामिल जिला बल के मो. शहाब और गुलाब प्रसाद के अलावा होमगार्ड जवान भी आए। रामप्रवेश यादव, अरुण कुमार सिंह, देवनारायण पांडेय, कृष्णदेव ठाकुर, रामनरेश साह, अजय कुमार पूर्वे, राजकिशोर सिंह, मो. अतीक, रामबाबू सिंह और रामाधार राय थाना पर पहुंचे। वीडियो से तीन कर्मियों की पहचान की गई। जिसके बाद एक्शन हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading