बेतिया: क’ब्रिस्तान से बच्ची का श’व और महिला के श’व से सिर गा’यब होने से फैली स’नसनी

बेतिया: बिहार में पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में एक कब्र से महिला के शव से सिर और दूसरी कब्र से नवजात बच्ची का शव गायब होने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के सगरौवा बलिरामपुर मुख्य पथ में स्थित कब्रिस्तान में करीब छह महीने पहले सगरौवा निवासी शेख इस्लाम की पत्नी रहीमा खातून का शव दफनाया गया था।बेतिया: कब्रिस्तान से बच्ची का शव और महिला के शव से सिर गायब होने से फैली सनसनीइससे करीब एक महीने पहले उसी जगह पर शेख इस्लाम की नवजात बच्ची का भी शव दफनाया गया था। बुधवार को महिला के शव से सिर और नवजात बच्ची का शव गायब होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क से सटे कब्रिस्तान की दो कब्रों पर पड़ी।दोनों कब्र की मिट्टी हटी हुई थी। मानो कब्र को खोदा गया हो। ग्रामीण कब्र के नजदीक गए तो देखा कि महिला के शव का सिर गायब था। वहीं, दूसरी कब्र से नवजात बच्ची का शव गायब था। यह खबर इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई।इस घटना की सूचना मिलते ही सगरौवा, महुअवा, बलिरामपुर, मर्जदवा, परसा आदि गांवों के लोग कब्रिस्तान पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, सीओ कुमार राजीव रंजन, पुरुषोत्तम थानाध्यक्ष संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, कब्रिस्तान में ऐसी घटना को लेकर आसपास गांव के लोग आश्चर्यचकित हैं। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हालांकि, मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि महिला के शव से सिर गायब होने पर देखने से लग रहा है कि किसी जानवर ने ऐसा किया है।सितंबर 2022 में महिला का शव यहां दफनाया गया था। इससे एक महीना पहले अगस्त में नवजात बच्ची का भी शव दफनाया गया था। स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है। इसके साथ ही मामले की गहनता से जांच करने के लिए पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading