अपनी शादी में ही जाना भूल गया दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ

भागलपुर: बिहार में भागलपुर के सुलतानगंज में होने वाली एक शादी चर्चा में है। शराब के नशे में दूल्हा अपनी ही शादी में भूल जाना भूल गया। दूसरे दिन जब उसका दशा उतरा तो वो शादी करने पहुंचा। लेकिन लड़की ने ऐसे लड़के से शादी करने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, लड़की के परिजन शादी के इंतजाम में खर्च हुई राशि को वापस करने की मांग करने लगे। इस दौरान लड़के और उसके साथ आये सहयोगियों को बंधक बना लिया गया। बाद में जानकारी पुलिस को दी गई।फिर दहेज की वजह से बसने से पहले उजड़ गया एक घर! दुल्हन करती रही बारात का  इंतजार, दूल्हा मांगता रहा स्विफ्ट कारबताया जा रहा है कि सुलतानगंज के एक गांव में धूमधाम से शादी की तैयारी थी। कहलगांव के अंतीचक गांव से सोमवार को बरात आने वाली थी। लेकिन दूल्हा शादी के पहले ही शराब पीकर नशा में चूर हो गया। जिसके कारण बरात लेकर लड़की के घर नहीं पहुंचा। वहीं लड़की के घर शादी की तैयारी हो पूरी हो चुकी थी। जब देर रात बरात नहीं पहुंची, तो लड़की के परिजन परेशान हो गए। मंगलवार सुबह तक बरात नहीं पहुंचने पर लड़की के परिजनों ने संपर्क किया। परिजन के दबाव के बाद दूल्हा शादी के लिए राजी होकर मंगलवार को दोपहर बाद अपने सहयोगियों के साथ लड़की के घर पहुंचा। लेकिन लड़के की करतूत जान कर लड़की ने दूल्हा से शादी करने से इंकार कर दिया।

लड़के के परिजनों ने शादी की तैयारी में हुई खर्च को लौटाया

लड़की के परिजनों ने शादी की तैयारी में खर्च हुई राशि को वापस मांगने को लेकर जब लड़का और उसके सहयोगयों को बंधक बना लिया गया, तो मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों के हस्तक्षेप से समझौता हुआ। शादी की तैयारी में हुई खर्च का भुगतान लड़का पक्ष करने को तैयार हो गया। इसके बाद बंधक बने दूल्हा और उसके सहयोगियों को छोड़ने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading