मुजफ्फरपुर: चंद्रशील कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रिय शिक्षा नीति 2020 के चुनौतियों एवं संभावनाओं की शैली को लेकर चंद्रशील कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन कांटी द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्धघाटन माता सरस्वती और श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता चंद्रशील कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के ट्रस्टी राजीव रंजन ने किया। उद्धघाटन सत्र के मुख्य अथिति बिहार विश्वविधायलय सेवायोग के सदस्य के डॉ अनिल कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि झारखंड शिक्षा परिषद्  के  डॉ उपेंद्र कुमार सिंह, एल एस कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ प्रमोद कुमार, का स्वागत कॉलेज के प्रचारे डॉ कुमार मृत्युंजय राकेश ने किया।

सेमिनार में नई शिक्षा नीति पर चर्चा की गयी। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। सेमिनार में शामिल हुए अतिथियों ने छात्रों को नई शिक्षा नीति की विस्तृत जानकारी दी। यदि आने वाले बदलावों की जानकारी एक-दूसरे से साझा करने से निश्चित रूप से ही नई शिक्षा नीति के प्रावधान शिक्षक और छात्र-छात्राओं के लिए लाए गए है उसपर यदि अमल किया जाए तो आने वाला कल सुनहरा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.