पीके का तेजस्वी पर तं’ज: बिहार को ब’र्बाद करने वाले आज 10 लाख नौकरी देने का दिखा रहे झूठा सपना

छपरा: जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से तेजस्वी पर हमला बोला।  प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 साल पहले तेजस्वी यादव जैसे आदमी ने झूठा वादा किया कि 10 लाख नौकरी दे देंगे। जबकि हम सब को मालूम है कि ये लोग बिहार को बर्बाद करने वाले हैं, ये नौकरी नहीं देंगे। लेकिन उनके झूठे वादे की वजह से आज बिहार में 10 लाख नौकरी की बात हो रही है।  उन्होंने कहा कि अब तो राजद के लोग भी यह कह रहे हैं कि हम दस हजार लोगों को सर्टिफिकेट देंगे। अब नेता झूठ बोल रहा है ये सबको मालूम है, लेकिन बात मुद्दे की हो रही है ये जरूरी है। चुनाव में बात होनी चाहिए रोजगार की, फसल के दाम की यदि इन बातों की चर्चा नहीं होगी तो बिहार की स्थिति कैसे सुधरेगी? इसके लिए ही जन सुराज का अभियान चला रहें है की किसी को भी वोट दीजिए, लेकिन वोट देना है शिक्षा पर, रोजगार पर और फसल के सही दाम के नाम पर तभी बिहार की हालत सुधरेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading