सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे से की ऐसी डिमांड कि पंचायत तक पहुंच गई बात

उत्तर प्रदेश: शादियों में झगड़े की कई खबरें आपने सुनी और देखी होंगी. लेकिन आज हम आपको शादी के बाद हुए एक ऐसे झगड़े की खबर बताने जा रहे हैं. जिसे सुनकर आप भी अपने दांतो तले उंगली दबा लेंगे. बता दें कि यूपी के एक जिले से अनोखा मामला सामने आया है. यहां सुहागरात में दूल्हे को दुल्हन की फरमाइश पूरी ना करना भारी पड़ गया है. मुंह दिखाई में नई नवेली दुल्हन को मन मुताबिक रकम ना मिलने के कारण यहां बसा बसाया घर के टूटने की नौबत आ गई थी. यह मामला आपको अजीबोगरीब तो लग रहा होगा. लेकिन दूल्हे को अपने दुल्हन को मनाने में पसीने तक छूट गए थे.

सुहागरात पर मुंह दिखाई की रकम ना मिलने पर रुठी दुल्हन।पूरा मामला मुरादाबाद डिलारी थाना क्षेत्र का है. इस गांव के रहने वाले एक युवक की लगभग सप्ताह भर पहले पास के गांव की रहने वाली एक युवती से शादी हुई थी. विवाह में दोनों पक्षों ने जमकर खर्चा किया था. यहां नव विवाहित जोडे़ में उस वक्त तकरार हो गई. जब दूल्हा सुहागरात पर दुल्हन के पास पहुंचा. बताया जा रहा है यहां पत्नी ने पति से मुंह दिखाई पर बीस हजार रुपये की मांग कर डाली. वहीं दूल्हे राजा ने सात हजार रुपये देने की पेशकश की. जिसे लेने से दुल्हन ने इनकार कर दिया. बस फिर क्या था, शादी की पहली रात ही दोनों में ठन गई और विवाद शुरू हो गया.पत्नी को मनाने में पसीने छूटे

इसके बाद पग फेरे की रस्म के लिए दुल्हन मायके गई. घर आकर लड़की ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया और वापस ससुराल जाने से मना कर दिया. इसके बाद मामाले की जानकारी दुल्हन के पति को दी गई. नई नवेली बहू के नाराज होने से ससुराल वाले चिंता में पड़ गए. दोनों पक्ष के लोगों और दूल्हे ने दुल्हन को समझाने की हर संभव कोशिश की. लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही. बात ने बनते देख मामले में पंचायत बुलाई गई.कई लोगों ने दुल्हन को समझाया. तब जाकर काफी देर की मान-मुनव्वल के बाद मामला सुलझ सका और लड़की अपने पति के साथ ससुराल जाने को राजी हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading