बेतिया: बारातियों से भरी बस प’लटी, कई लोग हुए ज’ख्मी

बेतियाः बिहार के बेतिया के गौनाहा नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बारातियों से भरी बस पलट गई. बस पलटने से दर्जनों लोग जख्मी हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

हादसे में दर्जनों लोग जख्मी

बताया जाता है कि आज सुबह एक बाराती बस शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदीटेढ़ा मंदिर के समीप हादसे का शिकार हो गई. बारात भीतिहरवा से बेतिया बानूछापर गई थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. इस हादसे में करीब दर्जनों लोग जख्मी हो गए है जिनका उपचार अनुमंडलीय अस्पतल में जारी है.

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस अनियंत्रित होकर पलटी मार गई स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया बस के पलटने के बाद बस में आग लग गई. जिसके बाद लोगों ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला है. बता दें कि इन बेतिया में तेज रफ्तार की कहर लगातार जारी है. आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर या टक्कर की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.

जिले में तेज रफ्तार कहर लतातार जारी

पिछले दिनों ही नरकटियागंज सहोदरा मुख्य मार्ग के बरगजावा गांव के समीप एक ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गयी थी. ये हादसा तब हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई और यवुक सड़क पर गिर गया. जिसे बाद में तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.