बांका: ना’बालिग के साथ सा’मूहिक दु’ष्कर्म, पुलिस ने तीन युवकों को किया गि’रफ्तार

बांका: बिहार के बांका में गुरुवार की रात तीन युवकों ने झारखंड के गोड्डा जिले के एक गांव की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया. वहीं होश में आने पर पीड़िता ने शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने थाना में दिए गए आवेदन में अपने दूर के रिश्ते के तीन भाईयों को आरोपी बनाया है.तीन साल पहले नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा - The Trikalअगले दिन पीड़िता पहुंची थाना

इस बाबत पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले उसका संपर्क मोबाइल पर एक युवक से हुआ, जो उसके दूर का भाई लगता था. युवक बराबर लड़की को फोन करने लगा. घटना के दिन एक युवक ने नाबलिग को धोरैया आने के लिए दबाव बनाया. इस पर लड़की अपने सहेली के घर जाने की बात बता कर घर से निकलकर धोरैया पहुंच गई. जहां उस युवक से उसकी मुलाकात हुई. इसके बाद वह युवक लड़की को अपने घर पहुंचाने की बात बता कर एक बोरिंग घर ले गया. जहां काफी अंधेरा होने के बाद तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद में तीनों युवक उसे कुछ दूर पर छोड़ कर भाग गए.

मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि घटना के युवकों ने लड़की को जहां छोड़ा था वो रात भर उसी जगह पड़ी रही. इसके बाद शुक्रवार की सुबह पीड़ित लड़की ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. तब जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है. तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.