पत्नी ने प्रेमियों के साथ मिल कर दी रेलकर्मी पति की ह’त्या, भांजा सहित कई म’र्दों से था अ’वैध सं’बंध

मुंगेर: मुंगेर जिला के जमालपुर में ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र के कैंट रोड स्थित रेलवे क्वार्टर संख्या दो (सीडी) में पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रेलकर्मी पति जितेंद्र कुमार की लाठी-रॉड से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। जितेंद्र रेल कारखाने के एकाउंट विभाग में कार्यरत था।प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी रेलकर्मी पति की हत्यापिता योगेंद्र राम के बयान पर पत्नी सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने पत्नी सहित दो आरोपित को गिरफ्तार किया। घटना की वजह महिला का अवैध संबंध बताया जा रहा है। दिवंगत रेलकर्मी की बहन सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी ममता का बिट्टू कुमार नामक युवक के साथ अवैध संबंध था। दिवंगत भाई इसका बराबर विरोध करता था।

रविवार की सुबह भाभी, आउट हाउस में रहने वाला बिट्टू, भांजा अजीत कुमार सहित तीन-चार लोगों ने मिलकर भैया की लाठी-रॉड से पिटाई कर दी। इस घटना में मौके पर ही रेलकर्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ईस्ट कालोनी थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दु और जमालपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।

दिल्ली से सुबह आया था भांजा

दिवंगत रेलकर्मी की पत्नी ममता का अवैध संबंध अपने भांजा अजीत के अलावा कई मर्दों से होने की बात कही जा रही है। भांजा अजीत रविवार की सुबह दिल्ली से जमालपुर आया था। रेलकर्मी ने पत्नी को भांजा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और पुरजोर विरोध करने लगा। इसके बाद साजिश के तहत महिला ने अन्य प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी।ईस्ट कालोनी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया में अवैध संबंध से जुड़ा है। पिता के बयान पर केस किया गया है। भांजा और पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे नामजद आरोपित फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दिवंगत रेलकर्मी का चार वर्ष का एक पुत्र है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading