पटना जंक्शन पर लगे टीवी पर विज्ञापन की जगह चलने लगा अ’श्लील वीडियो, मचा ह’ड़कंप

पटना: पटना जंक्शन पर उस समय अचानक अजीब सा माहौल हो गया जब प्लेटफॉर्म पर लगे TV स्क्रीन पर चल रहे विज्ञापन की जगह पर अश्लील वीडियो दिखने लगा। यह लगभग तीन मिनट तक चला जिसके बाद जंक्शन पर उहापोह की स्थिति हो गई। साथ ही यात्री आक्रोशित होकर रेलवे प्रबंधक पर भडकने लगे। टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन की जगह अश्लील वीडियो के चलने से यात्रियों से खचाखच भरे प्लेटफार्म पर हर तरफ हड़कंप मच गया।RPF और GRP ने कराया वीडियो बंद 
वीडियो के प्रसारित होने की सूचना किसी भी पदाधिकारी को नहीं थी। वीडियो प्रसारित होते ही यात्री भड़क उठे और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना RPF और GRP को दी। पोर्न वीडियो के प्रसारण की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के भी हाथ पांव फूलने लगे। उन्होंने तुरंत विज्ञापन चलाने वाले कम्पनी के एजेंसी को कॉल कर के प्रसारण बंद करवाया और इसकी सूचना तत्काल डीआरएम सहित अन्य वरीय रेलवे पदाधिकारियों को दी।

FIR के साथ एजेंसी होगी BLACKLISTED
रेलवे के वाणिज्य विभाग ने विज्ञापन एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ FIR दर्ज किया है। इस संबंध में रेल मंडल प्रबंधक प्रभात कुमार का कहना है कि यह काफी गंभीर बात है। उन्होंने विज्ञापन एजेंसी के संचालक पर जुर्माना करने के साथ साथ रेलवे के द्वारा कंपनी के अग्रीमेंट को समाप्त करने का आदेश दिया है।

अधिकारी सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर प्रसारण का कर रहे दावा 
पोर्न वीडियो के प्रसारित होने के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि रविवार की सुबह करीब 9:56 बजे से 9:59 बजे तक यह केवल प्लेटफार्म संख्या 10 पर दिखाई पड़ी है जबकि पटना जंक्शन पर कुल 10 प्लेटफॉर्म हैं और  तीन फुटओवर ब्रिज हैं। सभी पर TV लगे हैं। जब सब जगह प्रसारण एक साथ होता है फिर अधिकारी कैसे सिर्फ प्लेटफॉर्म  संख्या 10 पर ही पोर्न वीडियो के प्रसारण की बात कह रहे हैं। इस संबंध में RPF पोस्ट प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अश्लील वीडियो सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर टेलीकास्ट हुआ है।

\कर्मचारी हुए गिरफ्तार 
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी के कंट्रोल रूम में छापेमारी की गई तो वहां के एजेंसी कर्मचारियों को अश्लील वीडियो देखते पाया गया। आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को तत्काल हिरासत में लिया गया है। एजेंसी के मालिक को भी बुलाया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

होली के समय भी हुआ था ऐसा 
इस संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि इससे पहले होली के समय भी ऐसा कुछ हुआ था लेकिन इस बात की जानकारी अधिकारियों को बाद में हुई थी। फिलहाल रेल मंडल प्रबंधक प्रभात कुमार ने कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की घोषणा किया हैं ताकि अगली बार इसी तरह की स्थिति दुबारा न हो। फिलहाल यह वीडियो कैसे चली इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.