नौकरी दिलाने के नाम युवती को जाल में फं’साया! फिर इस खौ’फनाक घ’टना को दिया अंजाम, जानिए क्या है पूरा मा’मला

कैमूर: कैमूर में 25 वर्षीय एक युवती की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। बिहार पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैमूर के एसपी हृदय कांत ने बताया कि अपहरण के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि 18 मार्च को मोहनिया थाना क्षेत्र में युवती के पिता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था। जिसमें उमेश तिवारी पर अपहरण का आरोप लगाया था।

Kaimur Newsएफआईआर दर्ज करने के दूसरे दिन मिली लाश

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। जिसके बाद सोनहन थाना क्षेत्र से एक युवती का शव बरामद होने की सूचना मिली। उसकी पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र से अपह्रत युवती के रूप में हुई। पिता ने लाश की पहचान की। जिसके बाद मामले की छानबीन को लेकर एक उच्चस्तरीय टीम गठित की गई। जांच टीम ने तकनीकी छानबीन और साक्ष्य के आधार पर मंगलवार को नामजद आरोपी उमेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उमेश ने युवती को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा।

गैर कानूनी इलाज में मदद करने वाला डॉक्टर भी गिरफ्तार

अपहरण और हत्याकांड के आरोपी उमेश तिवारी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को कई जानकारी दी। उसने बताया कि वह युवती को अपने साथ लेकर भभुआ रोड स्टेशन जा रहा था। इस बीच पेट्रोल पंप पर तेल लेने के क्रम में वह रूका, तो युवती बगल के होटल में पानी पीने के बहाने से जहर खा लिया। जिसके बाद उसने अपने परिचित डॉ. महेंद्र प्रसाद को सूचना दी और इलाज की व्यवस्था की। लेकिन युवती की मौत हो गई। जिसके बाद उसने युवती के शव को दूसरे स्थान पर ले कर ठिकाने लगाने का काम किया। पुलिस ने उमेश का सहयोग करने वाले विकास कुमार के अलावा गैर कानूनी तरीके से इलाज करने वाले डॉ. महेंद्र प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading