मुजफ्फरपुर में यात्री बस की च’पेट मे आने से मासूम की द’र्दनाक मौ’त, लोगों ने जमकर का’टा ब’वाल

मुजफ्फरपुर. एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बुधवार को एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा जिले के मुजफ्फरपुर -देवरिया मुख्य मार्ग अंतर्गत कांटी थाना में हुआ. यहां पानापुर करियात ओपी क्षेत्र के हरचंदा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री बस के ठोकर से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक की पहचान हरचंदा निवासी मोहम्मद शमीम उम्र करीब 5 वर्ष बताई गई है। घटना के बाद उग्र स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. सड़क जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पानापुर करियात गोपी के प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आमजन को समझाने बुझाने की कोशिश की. लेकिन लोगों ने एक न सुनी. किसी तरह स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से सड़क सुचारू करने की कवायद की गई है।

पूछे जाने पर प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि यात्री बस की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई है बस को जप्त कर लिया गया है और अग्रेतर कार्रवाई जारी है. लोगों को समझाने बुझाने की भी प्रक्रिया चल रही है जल्द सड़क से चालू करा लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.