महिला सिपाही के साथ हो रहा था गं’दा काम, दरोगा को किया गया गि’रफ्तार

अरवल: अरवल जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक महिला सिपाही का ही यौन शोषण किया गया और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्की थाने का दरोगा ही है. जिसने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का यौन शोषण किया और जब उसने शादी की बात कही तो दरोगा ने शादी ने इंकार कर दिया जिसके बाद महिला सिपाही ने थाने मामला दर्ज कराया और अब दरोगा अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिए गया है. दरोगा ने थाने में खुद ही सरेंडर कर दिया है.

policeमहिला सिपाही के साथ यौन शोषण 

अरवल जिले के महिला थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से यौन शोषण करने वाले दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल कोरोना काल के दौरान दरोगा अमरनाथ को कुर्था थाने में तैनात किया गया था. ड्यूटी के दौरान थाने में तैनात थाना मैनेजर से उसे प्यार हो गया और शादी का झांसा देकर उसने महिला सिपाही का यौन शोषण किया. जब महिला सिपाही ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो दरोगा ने शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद महिला सिपाही ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने बंसी थाने की पुलिस की मदद से आरोपी दरोगा अमरनाथ के घर अनुवा गांव पहुंचकर दबिश दी. जिसके बाद दरोगा ने सरेंडर कर दिया और महिला थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आपको बात दें कि वर्तमान में आरोपी दरोगा रोहतास जिले के एक थाने में तैनात है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.