मुजफ्फरपुर: प्यार का झां’सा देकर दो बच्चों की मां का दे’हशोषण, ग’र्भपात करा छोड़ा….

मुजफ्फरपुर: सकरा के एक गांव की दो बच्चों की मां को युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर देहशोषण किया। महिला के गर्भवती होने पर युवक ने शादी तो कर ली लेकिन उसका गर्भपात करा दिया। अब, उसने महिला को अपनाने से इंकार कर दिया। पीड़िता दर-दर न्याय के लिए दर-दर ठोकरे खा रही हैं। लड़के के घरवालों ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी। इसकी जानकारी पर महिला उसके घर गई तो लड़के की मां और परिजनों ने युवकों से मारपीट की और उसे घर में घुसने नहीं दिया। लड़के ने भी उसे अपनाने से इन्कार कर दिया।

मुजफ्फरपुर-सकरा थाना परिसर में मुमताज महल नाम लिखे जाने की खबर मिलते ही देखने पहुंचे एसएसपी, जतायी आपत्ति - NNB Live Biharपीड़िता का आरोप है कि थाने में प्राथमिकी कराने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही है। न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने पुलिस के सामने बच्चों के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।शिकायत के बाद गुरुवार को डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने महिला के घर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। डीएसपी ने कहा कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसी बीच लड़के के मां-पिता ने उसकी शादी करने के लिए लड़की देखने लगे। इसकी जानकारी उसे हुई को आरोपित ने आश्वासन दिया कि वह ऐसा नहीं करेगा। इसी बीच चुपके से उसकी शादी तय हो गई। गांव पहुंचकर उसने इसका विरोध किया तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया, और मारपीट कर भगा दिया। लड़के ने भी उसे अपनाने से इन्कार कर दिया।

लड़के ने माता-पिता की रजामंदी से 28 फरवरी 2023 को दूसरी जगह शादी कर ली। महिला ने 27 फरवरी को सकरा थाने में शिकायत की। इसमें बताया कि मार्च, 2022 से गोविंद के साथ नेटवर्किंग के काम से जुड़ी थी। इसी दौरान प्यार होने पर दोनों ने शादी कर ली थी।महिला ने गोविंद कुमार उसके पिता दिलीप सोनी, मां चंद्रमा देवी और जूली देवी को आरोपित बनाया गया। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उधर, आरोपित खुलेआम पुलिस को चुनौती देकर घूम रहे हैं। साथ ही महिला को हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि दिलीप सोनी का पुत्र गोविंद कुमार उससे मोबाइल पर चैटिंग और घंटों बात करता था। वह दूसरे समुदाय की थी। प्रेम में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए। उसके गर्भवती होने पर एक मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद अभी बच्चा नहीं चाहिए का बहाना बनाकर गर्भपात करा दिया। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। उसके पहले से दो बच्चे हैं। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। उसने लड़के से अपने घर ले जाने के लिए कहा, लेकिन वह घर में वैवाहिक कार्यक्रम होने की बात कहकर टाल गया। इसके बाद जब ससुराल जाने की बात कहती तो उसे टाल देता।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading