गांव की लड़की से दिल्लगी, 5 साल डेटिंग बाद कोर्ट फिर मंदिर में की शादी, अब सता रहा जान का डर

जमुई. बिहार में एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रेमी युगल अपनी जान को खतरा बता रहा है. मामला जमुई जिला से जुड़ा है. दरअसल जिले के लक्ष्मीपुर थाना इलाके के एक प्रेमी युगल ने घर से फरार हो मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली लेकिन अब अपनी जान की रक्षा करते हुए गुहार लगायी है. शादी कर चुके प्रेमी युगल अपने परिवार से ही जान को खतरा बता रहें हैं. पुलिस से गुहार लगाते इस प्रेमी युगल सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल किया है.

बिहार के जमुई में एक प्रेमी युगल ने शादी के बाद जान की सुरक्षा के लिये मदद की गुहार लगाई हैलव मैरिज करने के बाद अपने परिजनों से ही जान का नुकसान होने की बात कह रहे प्रेमी-प्रेमिका ने वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. यह मामला जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दुफेड़ी गांव का है. गांव के रहने वाला युवक सुधीर कुमार और मनिता कुमारी ने प्रेम विवाह के बाद यह वीडियो वायरल किया है. जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े ने जमुई कोर्ट में बीते 21 मार्च को शादी की. उसके बाद मंदिर में भी शादी करने की बात बताई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रेमी युगल को यह साफ कहते हुए सुना जा सकता है कि हमने 5 वर्षों के प्रेम के बाद आपस में शादी की है. दोनों ने यह कहा कि पिछले 5 सालों से हम दोनों का प्रेम-प्रसंग के चलते आ रहा है. इसकी जानकारी हम दोनों के घरवालों को भी थी और वह यह जानते थे कि हम आपस में शादी करेंगे लेकिन लड़की के घर वाले हमारी शादी होने नहीं देना चाह रहे थे, जिसके बाद हमने पहले कोर्ट मैरिज किया और बाद में मंदिर में जाकर शादी कर ली.

वायरल हो रहे वीडियो में लड़की का कहना है कि मैंने अपनी खुद की मर्जी से बगैर किसी दबाव के सुधीर के साथ घर से भाग कर लव मैरिज किया है लेकिन अब मेरे घरवाले हमें जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं तथा मेरे ससुराल वालों को भी अलग-अलग तरीके से धमका रहे हैं. शादी के बाद प्रेमीयुगल ने वीडियो में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है, कि उन सब के द्वारा मेरे ससुराल पक्ष के लोगों पर अगवा करने का झूठा मुकदमा भी कराया जा सकता है, वैसे में पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखें.

जानकारी के अनुसार इस मामले में अभी तक लड़की के परिजनों के द्वारा किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात सामने नहीं आई है. फिलहाल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading