डायन बताकर मै’ला पिलाने की को’शिश: ह’त्या के इ’रादे से घर में घु’से, भी’ड़ जमा होने पर लू’टपाट कर भा’गे

मधुबनी: मधुबनी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। साहरघाट थाना क्षेत्र में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसे मैला पिलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

शर्मनाक: महिला को डायन बताकर पहले पीटा, फिर मैला पिलाने का किया प्रयास,  आरोपियों ने कहा बच्चों को देखती है तो हो जाते हैं बीमार | Bihar Bettiah  Woman ...जानकारी के मुताबिक, महिला दुकान से सामान खरीदकर घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गणेश राउत, रामशिव राउत, जंग बहादुर राउत, राजीव राउत, रंजीत राउत, अनिता देवी, शकुंतला देवी, रीता देवी, शेल देवी और अदरी देवी ने घेर कर लिया। आरोपियों ने महिला से कहा कि तुम डायन हो। तुम्हारे मुंह पर चूना और कालिख पोतेंगे और गंदा पिलाएंगे।घर में घुसकर की हत्या की कोशिश

आरोपियों के हाव-भाव से डर कर महिला भाग निकली और अपने घर पहुंची। इसके बाद आरोपी भी महिला के घर पहुंच गए और वहां उसे जबरन मैला पिलाने लगे। महिला ने बताया, जब उसने मुंह फेर लिया तो गर्दन से रस्सी बांधकर हत्या करने की कोशिश की। इस बीच, वहां शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण जुट गए। तब आरोपी घर में रखे एक लाख रुपये, आभूषण समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

बाद में महिला का बेटा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधवापुर ले गया। बेटे के मुताबिक, ये लोग अक्सर मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। रविवार को पहले गंदा पिलाने और फिर जान से मारने की कोशिश की। मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.