पटना: रामनवमी में महावीर मंदिर में ड्रोन से पुष्प वर्षा, प्रसाद के लिए 20 हजार किलो लड्डू

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महावीर मंदिर में इस बार ड्रोन से फूलों की बारिश होगी। चार घंटे तक मंदिर के शिखरों, ध्वजों और पूजा के लिए स्थापित बाल रूप राम पर पुष्प वर्षा करायी जाएगी। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी के दिन 30 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे की अवधि में पुष्प वर्षा होगी। इस दौरान मंदिर में पूजन-अर्चना, ध्वज परिवर्तन, जन्मोत्सव, आरती और प्रसाद वितरण तक श्रीराम जन्मोत्सव की रिकॉर्डिंग होगी। जन्मोत्सव और पुष्पवर्षा का लाइव प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज पर होगा। पिछले साल पहली बार रामनवमी के अवसर पर महावीर मंदिर में एक ड्रोन से कुछ देर के लिए फूलों की बारिश कराई गई थी।

रामनवमी: लगातार दूसरे साल बगैर भक्तों के पटना के महावीर मंदिर में हो रही  पूजा – News18 हिंदीचार लाख से अधिक भक्तों के मंदिर आने की संभावना

महावीर मंदिर न्याय के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी के दिन अयोध्या के बाद भक्तों की सबसे अधिक भीड़ पटना के राममंदिर में होती है। इस बार चार लाख से अधिक भक्तों के महावीर मंदिर में आने की संभावना है। 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुआं को नैवेद्यम सुलभ्मा से उपलब्ध कराने के लिए महावीर मंदिर से वीर कुंवर सिंह पार्क तक नैवेद्यम के 12 काउंटर लगाए जाएंगे।

Patna Mahavir Mandir Flowers Rained From The Drone After Two Years People  Gathered On Ram Navami 2022 Ann | In Pics: रामनवमी पर दो साल बाद उमड़ा  जनसैलाब, पटना के महावीर मंदिरमहावीर मंदिर देश के प्राचीन मंदिरों में से एक

पटना का महावीर मंदिर देश के प्राचीन मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि इस मंदिर से मिलने वाले प्रसाद को खाने से हर तरह की बीमारी ठीक हो जाती है। सिर्फ पटना ही नहीं, देश के कोने-कोने से लोग इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। साल 1730 में स्वामी बालानंद ने पटना जंक्शन के पास महावीर मंदिर की स्थापना की थी। अभी जो मंदिर है,उसका स्वरूप 1983-85 के बीच आया। इसमें आचार्य किशोर कुणाल के प्रयास काफी सराहनीय है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading