Facebook पर हुए प्यार ने 4 महीने में तो’ड़ा ‘द’म’, अब पति के लिए थाने के चक्कर लगा रही प्रेमिका

छपरा: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी युवक की बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिठठी गांव की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। फेसबुक के जरिए दोनो में बातें शुरू हुईं। प्यार परवान भी चढ़ा और परिवार की मर्जी के खिलाफ युवती अपने प्रेमी के पास चली आई। छपरा में पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की। फिर मंदिर में भी शादी रचाई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी बन दिल्ली चले गए। 4 महीने बाद पत्नी बनीं प्रेमिका को दिल्ली में छोड़कर पति वापस बिहार भाग आया। प्रेमिका ने जब बात करने की कोशिश की तो उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। थक हार‌ कर पत्नी सोनौली गांव पहुंची। पत्नी को गांव में देख पति और उसके परिवार के सदस्यों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो मारपीट कर उसे भगा दिया। अब पत्नी ने पति के साथ उसके पूरे परिवार पर धोखा देने, मारपीट करने का मामला दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन किया है।Relationship with bhabhi | दो लड़कियों ने 'लड़का' बन फेसबुक पर भाभी से की  मोहब्बत, दोनों को करनी पड़ी सुसाइड | Gallery Photogallery at india.comफेसबुक पर दोस्ती, वॉट्सएप पर चैट, प्यार हुआ तो कर ली शादी

जानकारी के मुताबिक, मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी अंकित कुमार पिता संजय महतो की फेसबुक पर बनियापुर थाना क्षेत्र के गांव की लड़की से दोस्ती हुई थी। पहले चैटिंग होती रही, फिर दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और व्हाट्सएप पर बातें होने लगीं। बात करते- करते प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
27 दिसंबर 2022 को कोर्ट में की थी शादी: युवती

युवती ने बताया कि 27 दिसंबर 2022 को कोर्ट में शादी कर ली। दोनों दिल्ली जाकर खुशहाल जीवन जी रहे थे। लेकिन शादी के 4 महीने के अंदर ही मामला अब मशरक थाने पहुंच गया। युवती ने बताया कि अंकित ने कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से भी शादी की थी। दिल्ली में रह रहे थे। एक दिन अंकित ने कहा कि कुछ जरूरी काम है, गांव जाना है। वो गांव चला आया।

गांव आने के बाद अंकित ने ब्लैक लिस्ट में डाल दिया उसका नंबर

युवती ने बताया कि गांव आने के कुछ दिन बाद अंकित ने उसका मोबाइल नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। कॉल करती तो नंबर नहीं लगता। जब वह गांव पहुंची तो पति और परिवारवालों ने घर में घुसने नहीं दिया। प्यार में धोखा खाई युवती ने मशरक थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading