31 मार्च को आएगा मैट्रिक एग्जाम का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने कर दी यह घोषणा…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया गया है। बुधवार को यह परिणाम जारी हो भी सकता था, लेकिन टाल दिया गया। गुरुवार को रामनवमी के दिन भी परिणाम जारी नहीं होगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से दी गई मियाद के अंतिम दिन, यानी शुक्रवार 31 मार्च को रिजल्ट जरूर जारी हो जाएगा। इंटर परीक्षा की तरह ही मैट्रिक का परिणाम भी शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जारी करेंगे। Bihar Board 10th Result 2022 Date, Sarkari Result: BSEB 10th Matric Result  2022 Kab Aayega, Know Tentative Date and How to Check| Bihar Board 10th  Result 2022: जानिए कब आएगा बिहार बोर्डशिक्षा मंत्री निकले क्षेत्र, आकर देंगे रिजल्ट
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर बुधवार शाम करीब चार बजे अपने विधानसभा क्षेत्र मधेपुरा रवाना हुए। वहां वह शुक्रवार को सुबह पटना लौटेंगे। इसके बाद बिहार बोर्ड की सहूलियत को देखते हुए शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया जाएगा। दोपहर बाद तीन बजे की जगह परिणाम देने का समय थोड़ा पहले का भी हो सकता है। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने मधेपुरा निकलने से पहले इस बात की पुष्टि की कि 31 मार्च को परिणाम जारी हो जाएगा। दोबारा मधेपुरा जाना पड़ा तो जाएंगे, लेकिन परिणाम जारी करने के लिए वह 31 मार्च को मधेपुरा से पटना जरूर आ जाएंगे।बोर्ड कर चुका है टॉपर्स वेरीफिकेशन
परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले की अंतिम प्रक्रिया बिहार बोर्ड रविवार को पूरा कर चुका है। पिछले हफ्ते के अंतिम तीन दिनों में टॉपर्स वेरीफिेकेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। ‘अमर उजाला’ ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि टॉपर्स कौन होंगे।  लगभग ढाई सौ परीक्षार्थियों को वेरीफिकेशन के लिए बुलाकर 100 सवालों में से औसतन 10 सवाल कहीं से पूछे गए थे। इससे पहले परीक्षार्थियों की पहचान उनके रिकॉर्ड से मिलाने की भी प्रक्रिया हुई और हैंडराइटिंग का भौतिक सत्यापन उनकी उत्तर पुस्तिकाओं से भी किया गया था। बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड पांचवी बार सबसे पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट इस बार जारी किया था। उसी दिन बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि 31 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा परिणाम भी जारी करने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading