ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक की गो’ली मा’रकर ह’त्या, गो’लीबारी से द’हशत

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले मेंअपराधी बेलगाम हो गए हैं, जो आए दिन कोई ना कोई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे है. एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.

ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे थे शिक्षक

बताया जाता है कि ये घटना तब घटी जब शिक्षक ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे. उसी समय अरेर थाना क्षेत्र के लोहा कपसिया गांव के पास उनको गोली मार दी गई. शिक्षक रीजनल सेकेंडरी स्कूल मधुबनी में कार्यरत थे और वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए लोहा कपसिया जाते थे. अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 6 गोलियां चलाई. गोली लगते ही मौके पर ही उनकी मौत हो गई. शिक्षक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के इजोत गांव निवासी राम आशीष ठाकुर के 33 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार ठाकुर के रूप में हुई है.

जांच के लिए एसआईटी टीम गठित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. वहीं टीचर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा छाया गया. एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम गठित कर दी है जो लगातार छापेमारी कर रही है, घटनास्थल से पुलिस कई खोखा बरामद किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.