औरंगाबाद: जिले के हसपुरा में एक विवाहिता की हत्या दहेज के दरिंदो ने पीट-पीटकर दी है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के बरेलीचक गांव की है जहां हत्या का आरोप उसके पति ,सास व ससुर पर लगाई जा रही हैं। घटना बीती शाम की है। इस संबध में विवाहिता का पिता योगेंद्र सिंह ने हसपुरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन विवाहिता के पिता जो ओबरा थाना के भरुब गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया है वह अपने पुत्री बबिता कुमारी उर्फ संध्या की शादी हसपुरा थाना के बरेलीचक निवासी राजेन्द्र सिंह के छोटे बेटे विमल प्रकाश उर्फ चुन्नु से 2017 में किया था। शादी के कुछ महीने तक सब ठीक से चल रहा था।उसके बाद बेटी के ससुराल वाले ने उनसे फोर व्हीलर के लिए पांच लाख रुपये की मांग करता था। इसके लिए दोनों पक्षों में कई बार समझौता भी हुआ था।
बुधवार के दोपहर ढाई बजे तक विवाहिता से हुई थी बात
बबिता की फूफा संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को विवाहिता के ससुर राजेन्द्र सिंह ने फोनकर कहा कि मेरे बेटा और पुत्रवधू बहुत झगड़ा कर रहें है। आप आकर समझाइए चुकी संजय पहले भी समझौता करा चुके थे इसलिए इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच लगातार उनकी पत्नी से बबिता की बात होती रही। ढाई बजे के बात नहीं हुई। संजय जब समझाने उनके घर पहुंचे तो चुन्नु ने कहा कि बबिता आपसे बहुत डरती है इसलिए सामने नहीं आना चाहती है। उसके बाद चुन्नु और राजेंद्र सिंह दूसरे घर पर ले जा कर बातचीत किया जहां चुन्नु ने अब से झगड़ा नहीं करने का आश्वासन दिया। उसके बाद संजय अपनी बहन के घर मोहन बिगहा चले गए जहाँ रात 8 बजे सूचना मिला कि बबिता की हत्या हो गई है। बबिता के ससुराल वालों का मोबाइल भी बंद था।
उसके बाद सभी हसपुरा थाना पहुंचे जहां घटना की जानकारी हसपुरा थाना के पुलिस को दिया गया हसपुरा थाना के पुलिस शव की तलाश में जुट गई हैअब यह देखना लाजमी होगा की क्या विवाहिता की हत्या हुआ है कि नहीं यह सारा राज विवाहिता को मिलने के बाद ही खुलासा हो पायेगा हसपुरा पुलिस की पहली प्राथमिकता है बविता को बरामद करना है। पुलिस अभी तक विवाहिता के बारे कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।पुलिस लगातार प्रयास कर रही है की किसी भी परिस्थिति में विवाहिता को जिंदा या मुर्दा बरामद किया जाये लेकिन अभी तक हसपुरा पुलिस की हाथ खाली है