बेतिया: बिहार के बेतिया में चार दरिंदों की गिरफ्तारी की गई श्रीगंगानगर थाना इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैं’गरेप मामले में चार हैवानों को पकड़ा गया. जानकारी मिली है कि ना’बालिग ब’च्ची के साथ अपराधियों ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों दरिंदों को गिरफ्तार किया.
चार दरिंदों की हुई गिरफ्तारी
शहर अंतर्गत श्रीनगर थाना अंतर्गत एक गांव में घर पर अकेली बैठी ब’च्ची को चार है’वानों ने घर से जबरन उठा लिया. वहां से उठाकर मक्के की खेत में लेकर चले गए. सभी दरिंदों ने उस मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए. जबकि पुलिस ने बच्ची के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन सभी दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार, धीरज कुमार, ब्रजकिशोर कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार इन आरोपियों ने अपने साथ एक नाबालिग को भी रखा था. पुलिस ने एफआईआर के बाद ही छापेमारी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

पंचायत से नहीं हुआ मामला रफा-दफा
इस घटना में हैरान करने वाले तथ्य भी सामने आये हैं जो कि श्रीगंगानगर पुलिस थाने में दर्ज किए गए प्राथमिकी में भी दर्ज है. बताया यह भी जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग इस मामले की सुनवाई के लिए पंचायत भी गए. वहां जाकर इस मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई. जबकि नाबालिग के परिजनों ने एक दिन बाद श्रीगंगानगर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों हैवानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.