मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में आज श्री राम हनुमान मंडल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकली। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु श्री राम का जयकारा लगाते हुए यात्रा में नजर आए। वही महाकाल सेवा दल द्वारा यूवी टावर के सामने यात्रा में आए राम हनुमान भक्तों के लिए फल ठंडा पानी शरबत इत्यादि का प्रबंध करवाया गया।
यह यात्रा कृष्णा टॉकीज के निकट हनुमान मंदिर से निकाला गया जो कि शहर भ्रमण करते हुए वापस कृष्णा टॉकीज हनुमान मंदिर को जाएगी। महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी द्वारा शोभायात्रा के श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।


