बे’खौफ ब’दमाशों ने हाइवा चालक को सरेआम गो’ली मा’री, परिजनों ने ठेकेदार पर ह’त्या करने का लगाया आ’रोप

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में बदमाशों ने सरेआम एक हाइवा चालक सुबोध कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। यह मामला सबौर थाना क्षेत्र के लैलक गांव का है। यहां फोरलेन का काम महीनों से चल रहा है। चालक रात के वक्त मिट्टी गिराने के लिए हाइवा लेकर सबौर के रास्ते से आ रहा था। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना तकरीबन 12 बजे रात की है।

यूवक ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली। - devbhumisamayघटनास्थल पर रह रहे कर्मियों ने बताया कि चालक सुबोध काफी अच्छा इंसान था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह मिट्टी गिरा रहा था। उसी वक्त दो अज्ञात बदमाश आए और फायरिंग शुरु कर दी। उसकी आवाज सुनते ही वहां काम कर रहे मजदूर और कर्मी उस ओर दौड़े तो हाइवा चालक को घायल अवस्था में पाया। इसके बाद उसे आनन-फानन में जिले के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और ठेकेदार पर हत्या करवाने का आरोप लगाने लगे। हालांकि मामले में साफ तौर पर कुछ सामने नहीं है। साथ ही गोलाबारी का कारण भी पता नहीं चल पाया है। जबकि सबौर पुलिस मृतक के परिजनों का फर्द बयान लेकर गोलीबारी करने वाले बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। वहीं, पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading