यह पेड़ आपको 12 साल में बना देगा करोड़पति, कैसे? कहां मिलेगा पौधा? यहां जानें सबकुछ….

पूर्णिया. दक्षिण भारत ही नहीं, बिहार में भी सफेद चंदन की खेती संभव है. एक किसान न केवल यह बल्कि यह भी दावा कर रहा है कि बिहार के किसान सफेद चंदन अपनी जमीनों में लगाकर सिर्फ 12 साल में करोड़पति तक बन सकते हैं. आपके लिए यह काम की खबर इसलिए भी है क्योंकि यह किसान आपको सफेद चंदन के पौधे भी मुहैया करवा सकता है और इसे कैसे लगाते हैं? कैसे पालते पोसते हैं? ये पूरी ट्रेनिंग भी आपको यहीं से मिल सकती है. आज आपको पूर्णिया के एक ऐसे किसान से मिलाते हैं, जिसने शीशम, सागवान, मोहगनी के पेड़ छोड़ सफेद चंदन के पेड़ लगाए और अब तो कमाई के दिन आ गए हैं. पूर्णिया के किसान जितेंद्र कुशवाह ने कहा वह सफेद चंदन के पेड़ से आज अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

OMG! यह पेड़ आपको 12 साल में बना देगा करोड़पति, कैसे? कहां मिलेगा पौधा? यहां  जानें सबकुछ - Good news this tree will make you a millionaire in 12 years  how whereलैब टेस्टिंग की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव

पूर्णिया जलालगढ़ दनसार के किसान जितेंद्र कुशवाह ने अन्य राज्यो में जाकर सफेद चंदन का पौधे जुटाए और बिहार में अपने खेतों में लगाए. वह कहते हैं इसे पूर्णिया की जलवायु में भी लगा सकते हैं. थोड़ी देखरेख की जरूरत होती है. उन्होंने अपना अनुभव बताया कि 14 साल पूरे होने पर सफेद चंदन के पेड़ की हार्ड वुड लकड़ी की लैब टेस्टिंग मैसूर में करवाई और रिपोर्ट आई तो उनका प्रयोग सफल साबित हुआ.

अब कुशवाह सफेद चंदन का पौधा भी किसानों को उपलब्ध करवा रहे हैं. किसानों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा मुनाफे के लिए सफेद चंदन की खेती के साथ हल्दी, अरहर सहित अन्य अंतर्वर्ती खेती कर मुनाफा कमाएं. सफेद चंदन के पेड़ को 12 साल बाद बेच सकते हैं. आपको करोड़पति होने से कोई नहीं रोक सकता. आप अगर एक एकड़ में इसकी खेती करते हैं, तो बस देसी तरीके से देखभाल कर शानदार मुनाफा कमा सकते हैं. 12 साल बाद तकरीबन 420 सफेद चंदन के पेड़ बेचकर करोड़पति बन सकते हैं. कुशवाह की मानें तो एक सफेद चंदन के पेड़ से तकरीबन 20 किलो हार्ड वुड यानी काम की लकड़ी निकलती है. बाजारों में 3000 रुपये प्रति किलो तक बिक जाती है.

कुशवाह कहते हैं वह पिछले कई सालों से सफेद चंदन की खेती कर रहे हैं. अब तो नर्सरी बना ली है और सफेद चंदन के पौधे मात्र 210 रुपये की दर से बेच रहे हैं. भागलपुर, बांका सहित अन्य जगहों के किसान पौधे लेते हैं. उन्होंने यह भी कहा अगर कोई किसान सफेद चंदन का पौधा चाहे तो उनके मोबाइल नंबर 8651362509 पर मुझे सीधा फोन करे. यही नहीं, इसकी खेती से जुड़ी सभी जानकारी भी वह दे सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading