मुजफ्फरपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकला व्यक्ति हुआ ला’पता, परिजनों को सता रही अनहोनी की आ’शंका

मुजफ्फरपुर . मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक व्यक्ति के लापता होने से परिजनों को कई प्रकार की आशंका जता रही है. मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है. यहां माड़ीपुर शिक्षक संघ गली के रहने वाले निगम कुमार (45 वर्ष) मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकले थे.

प्रति दिन की तरह वे घर से बाहर निकले लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे तो परिजनों में इस घटना के बाद दहशत व्याप्त है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. परिजनों द्वारा अपने रिश्तेदार नाते के यहां खोजबीन के बाद देर रात लिखित शिकायत काजी मोहम्मदपुर थाना में दर्ज कराई गई.

पूरे मामले पर पूछे जाने पर काजी मोहम्मदपुर थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात एक व्यक्ति के लापता हो जाने के आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले में जांच कर आगे की कार्यवाई की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading