मुजफ्फरपुर में प्रेमिका के चक्कर में प्रेमी की हुई ह’त्या, नदी से ब’रामद हुआ डे’ड बॉडी

मुजफ्फरपुर. ज़िले में एक प्रेमी को प्रेम करने की खौफनाक सजा मिली है। प्रेमिका से कह कर परिजनों ने प्रेमी को बुलाया और फिर खौफनाक सजा सुना दी । मृतक प्रेमी सोनू कुमार के परिजनों के अनुसार जब प्रेमिका से दोस्तो साथ मिलने पहुंचा तो वहां नजारा ही कुछ और था. पहले से ही मार देने की तैयारी प्रेमिका के परिजन किये बैठे थे . करीब 15 से 20 की संख्या में लाठी डंडे से वे लैश थे ।कहा जा रहा है कि तभी उक्त मृतक के दोस्त भागने लगे और उक्त प्रेमी युवक उन सभी के हत्थे चढ़ गया और फिर मोबलीचिंग की तरह पिट पिट कर मार डाला. इतना ही नही मरने के बाद शव को उठाकर पास के बागमती नदी के उपधारा में फेंक दिया । मृतक के परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद यह पता चला की मार कर डेड बॉडी को कही फेक दिया गया है. जिसके बाद प्रेमी के परिजनों द्वारा प्रेमिका सहित उसके घर के लोग को जबरन उठाकर ले जाया गया. उसी क्रम में प्रेमिका ने बताया कि बागमती नदी के उपधारा में फेंक दिया गया है ।

इस पूरे घटना क्रम की जानकारी जब पुलिस को लगी तो आनन फानन में पहुंच कर दो लड़की, दो महिला और एक युवक को हिरासत में ले लिया । वही अहले सुबह प्रेमिका और उसके भाई के निशानदेही पर मृतक प्रेमी के डेड बॉडी को बरामद किया गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पूरे मामले में पूछे जाने पर पूर्वी डीएसपी मनोज पाण्डेय ने कहा कि बेनिवाद ओपी के जाटा कांटा में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या हुई है पुलिस कार्यवाई में जुटी है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading