Bihar : 7 साल के बेटे के साथ हमेशा के लिए सोई रह गई मां, एक बेटा अस्पताल में…ऐसा खतरा गांवों के घर-घर में

पटना: पटना के पंडारक के में सोमवार की देर रात चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। अगलगी के दौरान घरवाले कमरे में बंद थे। धुआं  में दम घुटने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे की हालत गंभीर है। अगलगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोग ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कुछ लोग घर के अंदर घुसे और महिला और उसके दोनों बेटों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला और उसके छोटे बेटे ने दम तोड़ दिया था। बड़े बेटे सौरभ कुमार (12 वर्ष) की सांसें चल रही है। आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसका इलाज चल रहा है।

Bihar :7 साल के बेटे के साथ हमेशा के लिए सोई रह गई मां, एक बेटा अस्पताल में ...ऐसा खतरा गांवों के घर-घर में - Patna: House Caught Fire In Pandarak,  Mother-son Diedइधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंडारक थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पूजा देवी (33) एवं शुभम कुमार (7) की मौत के दम घुटने हो गई। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खाना बनाने के बाद आग बुझाना भूल गईं
परिजनों का कहना है कि सोमवार की देर रात घर के लोग गोइठा से मिट्टी के चूल्हा पर खाना बना रहे थे। खाना बनाने के बाद आग को उसी तरह छोड़कर सोने चले गए थे। इसी क्रम में गोइठे की आग तेज हो गई। हवा के कारण यह पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आधी रात को पूजा देवी एक घर में अपने दो बेटों के साथ सोई हुई थी। अचानक धुआं उठता देख पूजा देवी जोर जोर से चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों का यह मानना है कि धुआं इतना ज्यादा था कि पूजा देवी को शायद घर के अंदर कुछ भी नजर नहीं आ रहा था, जिससे वह निकल कर भागे। इसी क्रम में अपने बच्चे को जान बचाने में पूजा असफल रही। दम घुटने से पूजा देवी और उसके पुत्र शुभम कुमार की मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.