एक बार फिर विवादों में फंसे बिहार के शिक्षा मंत्री, भगवान महावीर जंयती पर पोस्ट किया भगवान बुध्द की तस्वीर

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर आए दिन विवादों में फंसे रहते हैं। शिक्षा मंत्री ने कई बार रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया है। जिसके कारण वे यूजर्स के ट्रोल्स का शिकार हो चुके हैं। वहीं अब शिक्षा मंत्री ने एक बार फिर अपने ट्वीट के कारण ट्रोल हो रहे हैं। शिक्षा मंत्री के इस ट्वीट के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, दुखद है कि आप शिक्षा मंत्री हैं।

दरअसल, मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर ट्वीट कर सभी को बधाई दी। प्रोफेसर चंद्रशेखर ने ट्वीट कर लिखा कि-‘ समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक बधाईएवं ढ़ेरों शुभकामनाएं।’ लेकिन इस ट्वीट के साथ शिक्षा मंत्री ने भगवान महावीर की जो फोटो पोस्ट की है। उस फोटो के कारण शिक्षा मंत्री लगातार सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ट्रोल हो रहे हैं।

बता दें कि, प्रो. चंद्रशेखर ने भगवान महावीर की जो फोटो लगाई है, उस फोटो में भगवान महावीर के शरीर पर चादर है। जिसके कारण वह फोटो भगवान बुध्द का प्रतीत हो रहा है। भगवान महावीर दिगंबर थे। उन्होंने अपने वस्त्र को त्याग दिए थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading