औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में छात्र की आहार में डूबने से मौत हो गई. पौथु थाना क्षेत्र अंतर्गत लट्टा गांव में स्कूल से निकलकर छात्र विद्यालय के नजदीक आहर में नहाने चला गया. जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आहर में डुबने से बच्चे की मौत
रफीगंज प्रखंड अंतर्गत पौथु थाना इलाके में लट्टा गांव के उत्तर दिशा की ओर आहर है. वहां स्कूल से भागकर कई बच्चे जाकर स्नान करते थे. इसी बीच बुधवार को एक छात्र स्कूल से भागकर वहां स्नान करने चला गया. इसी बीच वह जाकर आहर में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान सूरज कुमार (पिता अकेश राम) के रूप में हुई.
स्कूल से बच्चे भागकर जाते थे आहर
जानकारी के मुताबिक सूरज अपने अन्य साथियों के साथ हर दिन की तरह आज भी आहर में स्नान करने चला गया. जब वह डूबने लगा तभी उसके अन्य साथियों ने उसे बचाने के लिए काफी शोर मचाया और गांव की तरफ भागकर गए. जबतक स्थानीय ग्रामीण पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घर का इकलौता चिराग था सूरज
पौथु थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को मिली. वहां पहुंचकर पुलिस ने आहर से बालक के शव को बाहर निकाला और जांच पड़ताल में जुट गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.